{"_id":"6765c141fe5fd56a21009104","slug":"girls-school-students-took-out-aids-awareness-rally-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543821-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली
Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एड्स जागरूकता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एड्स, एचआईवी के कारणों और बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद में विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता रैली निकाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राम गोपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि वैश्वीकरण के कारण इस युग में मनुष्य ने विकास की प्रक्रिया को तीव्र महसूस किया है। इसके साथ इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हमारे सामने हैं। उनमें एड्स आदि बीमारियों ने मनुष्य को घेर लिया है। अफ्रीका में पैदा हुआ एचआईवी वायरस पूरी दुनिया में मानवता के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। इस बीमारी ने मानव जीवन को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिले आंकड़ों के आधार पर इस बीमारी से वर्ष 2023 में 6 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई जिनमें 76 हजार बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2030 तक इस महामारी को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य लिया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज केवल परहेज ही है। जिसे समाज में जागरूकता फैला कर नियंत्रित किया जा सकता है। कहा कि इस बीमारी के लक्षणों में शरीर का जल्द थक जाना, रोग प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाना, शरीर के विभिन्न अंगों पर फोड़े हो जाना और पाचन क्रिया का पूरी तरह से कमजोर हो जाना शामिल है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा सुई से, होने वाले बच्चे को मां से, संक्रमित रक्त द्वारा होती है। इससे बचाव के लिए किसी संक्रमित व्यक्ति का रक्त लेने से परहेज करें और बाल कटवाते या शेव करवाते समय कैंची ब्लेड आदि असुरक्षित तरीकों का प्रयोग न करें।
कार्यक्रम के बाद स्कूल की छात्राओं ने नगर भर में जागरूकता रैली भी निकाली। जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा कर स्कूल से रवाना किया। कार्यक्रम में कपिल देव, वीपी राणा, मंजू गोयल, निर्मला आदि स्टाफ भी मौजूद रहा।