फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls of Indira Gandhi College hoisted the flag

Kaithal News: इंदिरा गांधी महाविद्यालय की छात्राओं ने फहराया परचम

Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Girls of Indira Gandhi College hoisted the flag
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणामों में अपना परचम लहराया है। मनोविज्ञान विषय में मुस्कान रानी, नवीन शर्मा व पलक ने जहां प्रथम स्थान हासिल किया है वही बीए तीसरे सेमेस्टर की चार छात्राओं ने पांचवें, छठे, सातवें व दसवें स्थान पर कब्जा कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। भूगोल में खुशी और गणित में मुस्कान अव्वल रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि अब तक के ऑड सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणामों में महाविद्यालय की 25-30 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रधान ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा बीए तीसरे सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा सुष्मिता ने 336/400 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, निशा ने 335/400 अंक प्राप्त कर छठां स्थान, मीनाक्षी ने 313/375 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान व अंजू रानी ने 331/400 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कॉलेज की सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने कहा कि टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में भी यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर कब्जा किया है। मनोविज्ञान विषय में महाविद्यालय की तीन छात्राएं मुस्कान रानी, नवीन शर्मा व पलक ने 64/70 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान एवं मनोविज्ञान विषय की 12 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के प्रथम से पांचवें स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छात्रा खुशी ने भूगोल विषय में 97.14 प्रतिशत के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम, छात्रा मुस्कान ने गणित विषय में 88 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व छात्रा सिमरन कौर ने कंप्यूटर साइंस विषय में 87 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम पूरे हरियाणा में रोशन किया।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की 116 छात्राओं ने अलग-अलग 15 विषयों में प्रथम से लेकर दसवें स्थान तक अपना नाम दर्ज करवाया व परिणामों में अमिट छाप छोड़ी। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि इसी प्रकार से कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करें। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कॉलेज की महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, महिला महाविद्यालय समिति के उप प्रधान सुभाष शर्मा, प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को आशीर्वाद दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अलका गोयल, रेनू शर्मा, डॉ. दीपा, सुदेश, राधिका, नीरू गर्ग व रीना गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed