फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl student caught appearing for B.Ed exam in place of someone else

Kaithal News: दूसरे के स्थान पर बीएड की परीक्षा देते धरी गई छात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Girl student caught appearing for B.Ed exam in place of someone else
पूंडरी, कैथल। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने एक छात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में केंद्र अधीक्षक की ओर से शिकायत दी गई थी। पुलिस आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पूंडरी स्थित केएमवी काॅलेज में शनिवार को बीएड का एसेसमेंट फार लर्निंग की परीक्षा थी। इसमें 180 बच्चों का सेंटर था। 180 में से 178 बच्चे परीक्षा में उपस्थित थे। ठीक साढ़े नौ बजे पेपर शुरू हो गया और सभी विद्यार्थी परीक्षा देने लगे। करीब 10 बजे परीक्षा केंद्र अधीक्षक विनेश वालिया ने जब रोल नंबर और विद्यार्थियों की जांच करना शुरू किया तो छात्रा की फोटो परीक्षार्थी की फोटो से नहीं मिल पाई। केंद्र अधीक्षक को जब शक हुआ तो उन्होंने महिला प्राध्यापिका की मदद से छात्रा से पूछताछ की। इसके बाद भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जब छात्रा के दस्तावेज जांचे गए तो पता चला कि छात्रा अपनी बुआ की लड़की की जगह पेपर देने आई थी। तब तक विश्वविद्यालय की ओर से उड़नदस्ते की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसमें डाॅ. रेनू गुप्ता और डाॅ. राजेंद्र अरोड़ा शामिल थे। टीम ने भी छात्रा के कागजों की जांच की और पाया गया कि वो दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा दे रही थी। टीम ने एक अन्य छात्रा को भी पकड़ा वो एक पर्ची लिए हुए थी। जिस पर टीम ने उसका पेपर छीन कर पर्ची उसके साथ अटैच कर दी। केंद्र अधीक्षक विनेश वालिया ने बताया कि जो छात्रा दूसरी छात्रा के स्थान पर पेपर दे रही थी। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed