{"_id":"6a494c46248f7978f6063875","slug":"girl-dies-due-to-snake-bite-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151808-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांप के काटने से युवती की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांप के काटने से युवती की माैत
विज्ञापन
मृतक वंदना
पूंडरी। क्षेत्र के गांव जांबा में शुक्रवार रात 15 वर्षीय युवती वंदना को सांप ने काट लिया। परिजन उसे पूंडरी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पूंडरी स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और प्रशासन से जांच की मांग की है।
पिता कमलदीप निवासी जांबा ने बताया कि उनकी बेटी गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वॉशिंग मशीन में कपड़े धोए थे। सुबह स्कूल जाना था, इसलिए वह कपड़े सुखाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मशीन के नीचे छिपे कॉमन करैत सांप ने उसके पैर पर डंस लिया। परिजन रात करीब 12 बजे अपनी बच्ची को करनाल रोड पर पूंडरी के ओम अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके पिता ने बताया कि सांप के काटने के 5 से 10 मिनट बाद ही परिजन वंदना को अस्पताल लेकर पहुंच गए। वहां सुबह करीब 10 बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
दादा राजकुमार और अन्य का कहना है कि अस्पताल ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती। उन्होंने अस्पताल से अच्छे इलाज के लिए वंदना को रेफर करने की मांग भी की लेकिन अस्पताल ने उन्हें छुट्टी नहीं दी। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।