फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girish Chawla has been made the nodal officer

Kaithal News: गिरिश चावला बनाए गए नोडल अधिकारी

Thu, 22 May 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girish Chawla has been made the nodal officer

विज्ञापन
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) अधिकारी गिरिश चावला (एचसीएस) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने दी।

आरटीए अधिकारी गिरिश चावला की अध्यक्षता में 26 व 28 मई 2025 को पीटीआई व डीपीई के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को लेकर आयुष, शिक्षा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, जिला नागरिक अस्पताल में योग संस्थाओं पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, सेवा भारती, भारत स्वाभिमान, युवा भारत एवं महिला पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों के साथ एक समन्वय बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दहिया ने बताया कि आयुष विभाग व योग संस्थाएं मिलकर जिले के सात खंडों — कैथल, कलायत, राजौंद, पूंडरी, ढांड, सीवन और गुहला — में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगी। 26 व 28 मई को प्रत्येक ब्लॉक में पीटीआई एवं डीपीई को योग विशेषज्ञों एवं आयुष योग सहायकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।


बैठक में पतंजलि योग समिति से हरिओम शोकल, भारतीय योग संस्थान से डॉ. विनोद गुप्ता व सतपाल भारद्वाज, आर्ट ऑफ लिविंग से दीपक सेठ, महिला पतंजलि योग समिति से जिला प्रभारी शांति चौधरी, और आयुष विभाग से योग विशेषज्ञ व सहायक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed