फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ghee factory raid, samples sent for examination, factory raid in kaithal

घी बनाने की फैक्ट्री में छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे

Fri, 01 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 01 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghee factory raid, samples sent for examination, factory raid in kaithal
सैंपल लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : file photo
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर खुराना रोड स्थित एक फैक्ट्री में छापा मार कर घी के तीन सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में रिफाइंड सहित देशी घी की पैकिंग की जा रही थी। इस मामले की शिकायत गौरक्षा दल पंजाब से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने की थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कालू वाली गामड़ी में जाकर छापेमार कार्रवाई की। जहां वनस्पति घी एवं देशी घी की पैकिंग की जा रही थी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस फैक्ट्री संचालक ने अपना लाइसेंस तो लिया हुआ है। लेकिन शिकायत के बाद यहां से दो देशी घी के व एक वनस्पति घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच में पता चलेगा कि ये घी असली हैं या नकली।
विज्ञापन

 
हम न तो नकली घी बनाते हैं और न ही मिलावट करते हैं। सैंपल रिपोर्ट आने पर सब साफ हो जाएगा।
रामकुमार, फैक्ट्री मालिक

मैने भठिंडा (पंजाब) में एक ऐसे ही फैक्ट्री में छापेमारी करवाकर सैंपल 16 भरवाए थे और सभी 16 सैंपल फेल पाए गए। इसी तरह की कार्रवाई हिसार में भी करवाई गई थी। हिसार से ही उन्हें कैथल की इस फैक्ट्री की जानकारी मिली। जिस पर विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed