{"_id":"5d2f3acc8ebc3e6cec0c77f0","slug":"ghaggar-water-level-reached-above-danger-mark-kaithal-news-rtk5053523168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा घग्गर का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा घग्गर का जलस्तर
विज्ञापन
कैथल। घघर नदी का बढ़ा जल स्तर।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर मंगलवार रात को खतरे के निशान 23 फीट को पार कर गया। बुधवार को यह दिन भर 23.8 फीट पर बहता रहा। जिस कारण घग्गर पार के करीब दर्जन भर हरियाणा व काफी सारे पंजाब के गांवों के खेतों में पानी भर गया है। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। वहीं पंजाब क्षेत्र में लोगों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम भी लगाया। पटियाला के डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने बॉर्डर पर स्थित गांव धर्मेड़ी में लगे जाम को खुलवाया। घग्गर नदी का जलस्तर मंगलवार को करीब 21 फीट था। जो रात को 23 फुट के खतरे के निशान को पार कर गया। हालांकि अभी तक किसी गांव की आबादी में पानी घुसने की सूचना नहीं हैं। लेकिन घग्गर पार के कई गांवों सिहाली, मोहनपुर, दाबा-चाबा, सरोला, कम्हेड़ी, पपराला, हरनौली आदि में खेतों में पानी में फसल पूरी तरह से डूब गई है। कई गांवों का आपस में संपर्क भी टूट गया है। सडक़ों पर भी तीन से चार फुट तक पानी बह रहा है। जिस कारण लोगों में रोष है।
हरियाणा का करीब 5000 एकड़ फसल क्षेत्र पानी में डूबा : घग्गर नदी में आए उफान में घग्गर पार के 10 गांवों की करीब 5000 एकड़ फसल पानी में डूब गई है। जिसमें धान, मक्का व ज्वार की फसलें हैं। किसानों का कहना है कि पहले बारिश ना होने के कारण वे किसी तरह से फसल को यहां तक बचाकर लाए थे। अब यह पूरी तरह से डूब गई है। जिस कारण उनका भारी नुकसान हुआ है। पानी इसी तरह से बढ़ता गया तो यह आबादी में भी घुस जाएगा। गांव रत्ता खेड़ा से बुड्डनपुर सड़क मार्ग पर लगभग तीन-तीन फीट पानी चल रहा था वहीं रत्ता खेड़ा से सिहाली मार्ग पर भी पानी लगभग 3 फुट से ज्यादा दिखाई दिया अधिकतर ग्रामीणों को रत्ता खेड़ा से सिहाली व सिहाली से रत्ता खेड़ा ट्रेक्टरों के माध्यम से लाया ले जाया जा रहा है। बुजुर्ग महिलाएं, बच्चों के लिए चल रहे पानी में सड़क मार्ग पार करना बड़ा ही मुश्किल नजर आ रहा था। वहीं रत्ता खेड़ा से गांव मोहनपुर के रास्ते पर तकरीबन तीन से चार फीट तक पानी है। गांव भूंसला से मंझेड़ी होते हुए गांव मैंगड़ा का संपर्क तकरीबन हर तरफ से टूट चुका है। सड़कों पर बहते पानी में चलकर उसे पार करना ग्रामीणों की मजबूरी बनी हुई है। गांव रत्ता खेड़ा में लोग डीसी को शिकायत देने का इंतजार ही करते रह गए।
पंजाब क्षेत्र के लोगों ने लगाया जाम : पंजाब के धर्मेड़ी गांव के लोगों ने बुधवार दोपहर को कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे जाम के कारण दोनों ओर से वाहनों में सवार लोग फंस गए। लोग हर साल होने वाली समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। पटियाला के डीसी सहित अन्य अधिकारियों ने जाम खुलवाया।

कैथल। घग्गर नदी का दौरा करते हुए डीडीए पवन शर्मा।- फोटो : Kaithal
विज्ञापन