फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ghaggar water level in Guhla-Chikka is above the danger mark, 2000 acres of crops submerged

Kaithal News: गुहला-चीका में घग्गर का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 2000 एकड़ फसल डूबी

Fri, 05 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar water level in Guhla-Chikka is above the danger mark, 2000 acres of crops submerged
56 गुहला-चीका। सिहाली गांव में तीन बजे के करीब खेतों में धान की फसल में आया पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका/कैथल। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी बीच गुहला-चीका क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वीरवार की शाम लगभग सात बजे नदी का जलस्तर 23.2 फीट पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 23 फीट है। जलस्तर बढ़ने के कारण कल तक लगभग 46,342 क्यूसेक बहाव दर्ज किया गया था, जो अब बढ़कर लगभग 48,854 क्यूसेक तक पहुँच चुका है।

घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ने से हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित गांव सिहाली, रत्ता खेड़ा, मंझेड़ी, मैंगड़ा, भूसला, बुड़नपुर और मोहनपुर के पास खेतों में पानी फैल गया है। इसके चलते लगभग 2000 एकड़ धान की
विज्ञापन


फसल पानी में डूब गई है। साथ ही पशुओं का चारा और सब्जियां बर्बादी के कगार पर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कल के मुकाबले आज पानी खेतों में लगभग दो फीट बढ़ गया है। कई ट्यूबवेल भी पानी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीण और प्रशासन मिलकर बांधों को मजबूत करने के लिए मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं। रात में ग्रामीण ठीकरी पहरा देकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही और जल स्तर बढ़ा, तो खतरा कहीं भी पैदा हो सकता है। ग्रामीण सूबा सिंह, बलजीत सिंह, लाड़ी, सेवा, जोगा, टीटू, बचतर सिंह, कृपाल सिंह ने बताया कि बुधवार के मुकाबले वीरवार को पानी खेतों में दो फीट बढ़ा है जिसके चलते करीब 2000 एकड़ फसल पानी में डूब गई वहीं कई ट्यूबवेल भी इसकी चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और प्रशासन बांधो को मजबूत करने के लिए मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं।

56 गुहला-चीका। सिहाली गांव में तीन बजे के करीब खेतों में धान की फसल में आया पानी। संवाद

56 गुहला-चीका। सिहाली गांव में तीन बजे के करीब खेतों में धान की फसल में आया पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed