फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Get the drains cleaned before monsoon: Deputy Commissioner

मानसून से पहले साफ कराएं ड्रेन : उपायुक्त

Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Get the drains cleaned before monsoon: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्षेत्र की नगर पालिका व सिंचाई विभाग के अधीन आने वाली ड्रेनों का उपायुक्त प्रीति ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी ड्रेनों की नियमानुसार सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए, अन्यथा तय समयसीमा के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

डीसी ने एसडीएम कलायत को निर्देशित किया कि वे दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर ड्रेनों की सफाई का शेड्यूल तैयार करें। यदि कार्य के लिए मनरेगा या अन्य संसाधनों की जरूरत हो, तो संबंधित विभागों से तालमेल कर कार्य को समय पर पूरा करें।
विज्ञापन


गर्मी के बावजूद डीसी प्रीति ने 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में कई ड्रेनों की पटरियों का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने कई ऐसे प्वाइंट भी देखे जो उनके तय कार्यक्रम से बाहर थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जल बहाव में रुकावटें जैसे जलकुंभी, झुके पेड़, गाद आदि जलभराव की मुख्य वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों से गाद व जलकुंभी हटाई जाए। जहां आवश्यक हो, वन विभाग के सहयोग से पेड़ों की छंटाई कराई जाए। सभी कार्यों की निगरानी स्वयं एसडीएम करें

नगर पालिका की सफाई पर जताई असंतुष्टि ः उपायुक्त प्रीति ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग का कार्य संतोषजनक स्तर पर था, लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कार्य बेहद कमजोर पाया गया। कवर ड्रेन एरिया में भी सफाई की स्थिति खराब मिली, जिसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने दोहराया कि, काम में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कार्यों को समयबद्ध, व्यवस्थित और पूरी संसाधनों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख निरीक्षण बिंदु

डीसी ने निरीक्षण की शुरुआत पूंडरी-दो से खरक ड्रेन से की। यहां उन्होंने ड्रेन की चौड़ाई और गहराई की पैमाइश करवाई और पुलों के नीचे से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने कपिल मुनि ड्रेन का निरीक्षण कर सफाई कार्य से असंतोष जताया। साथ ही शहर की कवर ड्रेन के सफाई प्लान की समीक्षा कर संबंधित जानकारी जुटाने के लिए कहा।


डीसी ने ड्रेन नंबर-2 के अंतिम छोर और भाणा से शिमला भाणा ब्राह्मणा ड्रेन का दौरा किया। साथ ही जहां काम शुरू नहीं हुआ था, वहां तत्काल सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed