{"_id":"627ab4cb6290552a0811d4aa","slug":"get-rid-of-the-animals-being-carried-by-the-stash-kaithal-news-knl107763238","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे पशु मुक्त करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे पशु मुक्त करवाए
विज्ञापन
कैथल। तीन वाहनों में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस की मदद से पशु कल्याण बोर्ड अधिकारी ने मुक्त करवाया। पुलिस ने तीनों गाड़ियों में सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जीव जंतु कल्याण बोर्ड में मानव पशु कल्याण अधिकारी प्रियंका हुड्डा ने कहा कि जब वह बरवाला से पानीपत जा रही थी तो उसने एक गाड़ी में देखा कि भेड़-बकरी ठूंस-ठूंस कर भरी हुई हैं। उसने पुलिस को डायल 112 सेवा पर फोन करके सहायता मांगी। इसके बाद उसे पुलिस की मदद से रुकवाकर देखा तो पशुओं के लिए पानी व चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। पशुओं की हालत भी ठीक नहीं थी। बाद में चालक का नाम हिसार के गैबीपुर निवासी मंगत राम व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सादनवाश निवासी मंगत पुत्र कश्मीर सिंह बताया। गाड़ी में कुल 24 बकरे व 10 बकरी ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं।
दूसरी गाड़ी के चालक ने अपना नाम फतेहाबाद के गांव बडोला निवासी नत्थूराम व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बउडोला निवासी टैंपू पुत्र भगू राम बताया। दूसरी गाड़ी में 50 बकरे व 10 बकरी ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। एक अन्य गाड़ी में भी दो व्यक्ति मिले। जिसमें फूलिया कला निवासी संदीप व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम इसी गांव निवासी रमेश बताया। इस गाड़ी में 15 भेड़ व छह बकरी ठूंस-ठूंस कर निर्दयता से भरी हुई मिली। सभी पशुओं को पुलिस चौकी क्योड़क लाकर सुरक्षित उतरवाया। पुलिस ने इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।