फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Get one time registration

वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Get one time registration
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि ग्रुप-सी और डी की नौकरियों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एचएसएससी के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। जो युवा पिछली बार रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे, वे अब इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रुप सी और डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। योजना के तहत सामान्य वर्ग को 500 और आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की जटिल भर्ती प्रक्रिया और बार-बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर योजना की शुरुआत की गई है। योजना के शुरू होने से आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग-अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदन की बार-बार जांच पड़ताल नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को आईडी नंबर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed