फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Get immediate redressal of problems encountered in public dialogue

Kaithal News: जनसंवाद में आईं समस्याओं का तत्काल करवाएं निवारण

Thu, 28 Sep 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Get immediate redressal of problems encountered in public dialogue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/पूंडरी। कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद सांसद नायब सिंह सैनी ने पबनावा, संगरौली, मुन्नारेहड़ी, बाकल व करोड़ा गांव में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की जनसमस्याएं सुनी। जनसंवाद में आई समस्याओं पर सांसद ने अधिकारियों काे तत्काल निवारण करने के आदेश दिए।

इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार की आयुष्मान योजना से गरीब व्यक्ति के परिवार को मजबूती प्रदान हुई है, वहीं पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां भी दी जा रही हैं। पोर्टल की ऑनलाइन व्यवस्था से प्रदेश को जोड़ा गया है, जिससे संबंधितों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, सुभाष हजवाना, ईश्वर टाया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन करते हुए व्यवस्था को सरल करने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, इससे आज आमजन को इनका लाभ उठाने में सरलता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनके बीच पहुंच रही है। अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने का काम किया जा रहा है, जिससे आमजन में संतुष्टि का भाव है। जन संवाद में प्राप्त हो रही सभी शिकायतों को जन संवाद पोर्टल पर अपलोड करके संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे और संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत को दूर करने व अन्य किसी तकनीकी बाधा को दूर करने के संबंध में बातचीत भी करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव जाकर मंत्रीगण, सांसदगण लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गांव-गांव जाकर जन संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय है कि आम व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ा जाए। गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सरकार पूरी तरह सफल हुई है। सीधा योजनाओं का लाभ देकर प्रदेश से बिचौलिया राज खत्म हुआ है।


अब विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्तियों को घर बैठे ही मिल रहा है इस मौके पर ईश्वर टाया, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह, प्रवीण कुमार, राजबीर सिंह, पिंकी, जिंतेंद्र, डॉ. बलिंद्र, राजेश, रघुबीर, प्रेम सिंह, स्वर्ण, हर्ष सेठी, अमित टाया, दीपक, सुनील, धर्मेंद्र, कृष्ण कश्यप, जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed