फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   geeta jaynti festival

गीता जयंती महोत्सव : शोभायात्रा में लगे श्रीकृष्ण के जयकारे

Mon, 21 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 21 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन जिला प्रशासन ने शहर की संस्थाओं के सहयोग से शोभायात्रा निकाली जिसके स्वागत के लिए शहर में कई जगह स्वागत द्वार लगाए गए। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। भूगर्भ, खनन एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने माता गेट से शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा निकाली गई गीता की झांकी में सवार होकर गीता प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में  शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम सबसे सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गीता जयंती महोत्सव को जिलास्तर पर मनाने का फैसला लिया था, जिसके तहत हर जिले में इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर शोभायात्रा में 15 समितियों ने झांकियां शामिल कीं तथा 200 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। 621 छात्र-छात्राओं ने गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। संत समाज के साधु भी घोड़ों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रीकृष्ण सेवा समिति द्वारा कलश यात्रा, कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं गीता प्रचार द्वारा पालकी की सजावट, श्री मोर बिहारी कृष्ण सेवा समिति, विश्व कर्मा समाज, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर, गीता भागवत प्रचार समिति, पागल सखा मंडल, श्री सत्यनारायण बर्फानी सेवा मंडल, संकीर्तन मंडल मां बनबौरी व मां दुर्गा मंडल द्वारा झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां निकली शोभायात्रा : नगर शोभायात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक से होती हुई भाई उदय सिंह किला पर संपन्न हुई। श्रीमद्भागवत गीता को भव्य पालकी में सजाया गया। शोभायात्रा के समापन पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed