फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   geeta jaynti festival

कलाकारों ने समारोह में कई प्रदेशों की संस्कृतियों से कराया रूबरू

Mon, 21 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 21 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गीता जयंती उत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने कार्यक्रमों के माध्यम से कई प्रदेशों की संस्कृतियों के दर्शन करवाए। कार्यक्रम का आगाज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर हरियाणा के विकास, सरस्वती, गीता सार तथा विभिन्न विभागों के विकास की झलक का अवलोकन किया तथा उसकी सराहना की।
विज्ञापन


डीसी के मकरंद पांडुरंग, कृष्ण मुरारी, एसडीएम मनदीप कौर, सीटीएम नवीन आहुजा व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। के. मकरंद पांडुरंग ने राव सुरेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गणपति वंदना, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का समूह गान, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल का महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी नृत्य तथा आरकेएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का समूह गान प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंदना शर्मा ने गीत, महीपाल पठानिया ने रागनी, अनन्य ने गीत तथा प्रसिद्ध कलाकार सन्नी ने अपनी हास परिहास की चिरपरिचित कला शैली से बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुत करके दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल के प्रसिद्ध लावणी नृत्य ने महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

समारोह स्थल पर दिनभर 40 कलाकारों ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रदर्शनी में लोगों ने काफी रूचि ली। इस प्रदर्शनी में जहां हरियाणा प्रदेश के विकास की झलक को प्रदर्शित किया गया है, वहीं जिला प्रशासन के एक दर्जन से अधिक विभागों ने अपने-अपने विभाग की गतिविधियों को प्रदर्शनी में दिखाया है। गीता ग्रंथ के बारे में समय-समय पर महान विभूतियों द्वारा व्यक्त विचार इस प्रदर्शनी में दर्शाए गए हैं।


आज तीसरे दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा
गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 21 दिसंबर को दोपहर बाद 2 बजे हरियाणा के भूगर्भ, खनन एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री नायब सैनी द्वारा माता गेट से शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद सायं 6 से 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्यातिथि नायब सिंह सैनी होंगे। यह जानकारी डीसी केएम पांडुरंग ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed