फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Geeta Jayanti Mahotsav will start with Havan

Kaithal News: हवन से होगी गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत

Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav will start with Havan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किला परिसर पर जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। इसके बाद 23 दिसंबर को माता गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रशांत पंवार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव भव्य और आध्यात्मिक पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। पहले दिन हवन से महोत्सव का आगाज होगा। इसी दिन विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा। महोत्सव की शृंखला में 23 दिसंबर को सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से माता गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके
विज्ञापन


साथ-साथ 22 व 23 दिसंबर को सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में विधायक लीला राम शिरकत करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ भी होगा। शाम पांच बजे भाई उदय सिंह किला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग करेंगी। 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे महोत्सव स्थल पर स्कूली बच्चों की ओर से अष्टाध्याय श्लोकोच्चारण होगा। दोपहर दो बजे माता गेट से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभा यात्रा को हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह शोभा यात्रा माता गेट से शुरू होकर सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक होते हुए भाई उदय सिंह किला परिसर समारोह स्थल पर संपन्न होगी।

विद्क्यार तीर्थ पर सायं साढ़े चार बजे दीपोत्सव व संध्या आरती का आयोजन होगा। शाम पांच बजे महोत्सव स्थल पर सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें विधायक ईश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि व बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से आह्वान किया है कि सभी इस गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें। गीता का सार हम सबके लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed