फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   geeta jayanti, cultural programm, geeta shlok, kaithal

गीता के श्लोकों से गीतामयी हुआ भाई उदय सिंह किला

Mon, 12 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 12 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti, cultural programm, geeta shlok, kaithal
समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाई उदय सिंह किला पर आयोजित गीता जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम का समापन शनिवार की देर रात हुआ। अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीसी संजय जून ने गीता आरती से की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद गीता के अमर संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करके हर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाए। गीता का अमर संदेश संपूर्ण मानवता के कल्याण तथा वर्तमान सभी समस्याओं के समाधान हेतु मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश वह प्रदेश है, जहां पर महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था, जो वर्तमान जीवन में सभी समस्याओं के समाधान में मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन


आचार्य रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडितों के दल ने महाभारत के 18 श्लोकों को निर्धारित समय अनुसार उच्चारण किया तथा विभिन्न विद्यालयों की 151 छात्राओं ने भी इस दल के साथ इन श्लोकों का उच्चारण कर भाई उदय सिंह किला परिसर को गीतामय कर दिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय लोक कलाकार बलबीर शर्मा ने गीता भजन से  की। जिसके बोल थे क्यूं काया भटकावै माया, जोड़-जोड़ कै धर ज्यागा, गीता ज्ञान सुणा कर बंदे, परले पार उतर ज्यागा। अगली प्रस्तुति में गुरु तेग बहादुर विद्यालय की नन्हीं-मुन्नी छात्रा माधव पाठक ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक संध्या के आकर्षण का केंद्र रहा निफा एवं सांस्कृतिक विभाग की टीम द्वारा गीता रहस्य पर प्रस्तुत किया गया ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति से महाभारत युद्ध तथा श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गीता के उपदेश का पूरा सीन मंच पर प्रस्तुत किया। विकास एवं पार्टी द्वारा गीता के सार को प्रस्तुत करते हुए यह दर्शाया कि परिवर्तन संसार का नियम  है। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मंदीप कौर एवं ओमप्रकाश, नगराधीश विरेंद्र सांगवान, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, श्याम सुंदर बंसल,  कैलाश भगत, दिनेश पाठक, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष महत्ता, जिला शिक्षा  अधिकारी निर्मल तनेजा, कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी  डा. जगफूल सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एम.एस. जगत, नायब  तहसीलदार प्रकाश चंद व सुरेश धवन, उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही,  प्राचार्य सुरेश गुलशन, सुषम कपूर, नरेश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed