फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gave training to 20 young artisans from rural areas

Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्र के 20 युवा कारीगरों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 17 Feb 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Gave training to 20 young artisans from rural areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। खादी व ग्रामोद्योग आयोग की ओर से ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली के सहयोग से आयोजित युवा विकास केंद्र चंदलाना में शुक्रवार को 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर आयोग के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार व जगत हुड्डा ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र ग्योंग से समन्वयक पुष्पा शर्मा ने शिरकत की।

राकेश कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार की ग्राम विकास योजना के तहत चलाया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 20 युवा कारीगरों को 20 दिन की अवधि के लिए वेस्ट वुड से घरेलू उपयोग में आने वाली कलात्मक वस्तुओं का बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन


ज्योति ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष फूल कुमार कादियान ने कहा कि जो भी युवा कारीगर प्रशिक्षण के बाद अपना रोजगार स्थापित करना चाहता है तो विकास मंडल बैंकों से अनुदान पर ऋण मुहैया करवाएगा। राज कुमार गौड़ ने कहा कि आप स्वरोजगार की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर पीएनबी समन्वयक पुष्पा शर्मा ने कहा कि अपना कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक हमेशा आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता युवा विकास केंद्र के संयोजक राज कुमार गौड़ ने की। इस अवसर पर शहीद उद्यम सिंह जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, मदन लाल फौजी, नरेंद्र कांबोज, अनिल कुमार, परमजीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed