फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gaurav was first in marathon, Sunil was second

Kaithal News: मैराथन में गौरव प्रथम, सुनील रहे द्वितीय

Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gaurav was first in marathon, Sunil was second
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चौधरी छोटू राम स्टेडियम में आयुष विभाग, खेल विभाग और जिला प्रशासन ने बुधवार को जिला स्तरीय योग मैराथन का आयोजन किया। प्रतियोगिता में गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनील द्वितीय और यशेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को मौके पर ही सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त प्रीति ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डीसी प्रीति ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। यह केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो हमें मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को योगयुक्त और नशा मुक्त’ बनाने की दिशा में हम सभी को सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ है, जो समग्र स्वास्थ्य और वैश्विक संतुलन का संदेश देती है।

इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, डीडीए डॉ. बाबू लाल, डीएचओ हीरा लाल, डीएसओ राजरानी, डीआईओ दीपक खुराना, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला दहिया, रैडक्रॉस सचिव रामजी लाल, आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल, योग विशेषज्ञ डॉ. एच.एस. हुड्डा, कोच गुरमीत सिंह, चेतन शर्मा, राजेश कुमार, देवेंद्र, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर लचीला बनता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमें चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से घर-घर योग का संदेश पहुंचाएं। -सुरेश राविश, सीईओ, जिला परिषद


योग केवल कुछ आसनों तक सीमित नहीं है, यह एक समग्र जीवनशैली है। यह हजारों वर्षों से मानव जाति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बना रहा है। आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में योग मानसिक स्थिरता और आंतरिक शांति प्रदान करता है। -गिरीश कुमार, नोडल अधिकारी-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed