{"_id":"67d9c8aba550959deb058f2d","slug":"garbage-dump-near-girls-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604886-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कन्या स्कूल के पास कचरे का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कन्या स्कूल के पास कचरे का ढेर
Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। रेलवे रोड पर राजकीय कन्या स्कूल के पास लगे कचरे के ढेर लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हैं। कचरे के ढेरों में शामिल पॉलिथीन प्लास्टिक के गिलास और कचरा थोड़ी सी हवा चलते ही लोगों की दुकानों व घरों तक में घुस जाता है।
पूरे रेलवे रोड पर कचरा ही कचरा फैल जाता है। नगर निवासी ईश्वर शर्मा, प्रदीप, अमित कुमार, नरेश शर्मा आदी ने कहा कि सायं होते ही इस स्थान पर कचरे के ढेर लगना शुरू हो जाते हैं। रात्रि में जब रेलवे रोड पर रेहडि़ये वाले अपना कार्य समाप्त कर घर जाते हैं तो वे सब भी रेहडि़यों पर जमा हुए कचरे को इसी स्थान पर ढेर कर जाते हैं। कई बार तो रात्रि में ही यह कचरा व पॉलिथीन उड़-उड़ कर लोगों के घरों में घुसना शुरू कर देता है। बचे खुचे कचरे को बेसहारा पशु इधर उधर बिखेर देते हैं।
रेलवे रोड के दोनों और बने नाले भी कचरे से भरे दिखते हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका के कचरा उठाने वाले वाहन भी हर रोज नहीं आते कचरा परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों की मांग है कि नगरपालिका इस स्थान पर बड़ा डस्टबिन रखे और उसे हर रोज खाली करवाए ताकी कचरा न तो सडक़ोंं पर फैले और न ही उनके प्रतिष्ठानों व घरों में घुसे।
विज्ञापन
नगरपालिका के सफाई दारोगा सोमप्रकाश का कहना है कि हर रोज कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्राली इस स्थान से बड़ी मात्रा में कचरा उठाते हैं पर सुबह होते होते फिर से बड़े बड़े ढेर लग जाते हैं। रेहड़ी वाले सबसे अधिक इस स्थान पर कचरा फेंकते हैं। उन पर कंट्रोल करने के लिए नगरपालिका प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के कचरे को सडक़ों पर ढेर न करें, बल्कि उसे घरों से कचरा लेने आने वाले वाहन में ही डालें।