फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganpati's arrival amidst rain

Kaithal News: बारिश के बीच गणपति का आगमन

Sun, 08 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Ganpati's arrival amidst rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में शनिवार को बारिश के बीच भगवान गणपति का आगमन हुआ। नगर में कई स्थानों पर गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है और उन सभी स्थानों पर भगवान गणपति को विराजमान करवाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ शोभा यात्रा निकाली और नगर परिक्रमा के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा को महोत्सव स्थल पर विराजमान किया।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश में भी श्रद्धालु नाचते गाते हुए शोभा यात्रा में आगे आगे चले। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर व डीजे की धुन पर जम कर नृत्य किया। नगर के शांति मोहल्ला समिति और बोह पट्टी युवा मित्र मंडल की ओर से मुख्य तौर पर गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों स्थानों पर भगवान गणपति को पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ विराजमान किया। अब 10 दिन तक यहां महोत्सव के दौरान रोजाना सुबह व शाम की आरती, संगीत संध्या व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन 17 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed