फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganpati Bappa Morya is echoing in the pandals

Kaithal News: पंडालों में गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया

Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya is echoing in the pandals
46 कैथल। सराफा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिलेभर में बुधवार से शुरू हुए गणेश महोत्सव की शहर में धूम है। इस साल भी हर साल की भांति शहर के सराफा बाजार के अलावा महादेव कॉलोनी, प्रताप गेट खरादिया मोहल्ला, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, तहसील रोड सहित अन्य विभिन्न पंडालों व घरों में गणेश महोत्सव के तहत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में सुबह और शाम आरती के साथ पंडाल गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंज रहे हैं।


गणपति सेवा मंडल के प्रधान रिंकू वर्मा ने बताया कि इस बार 29वां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शाम के समय बप्पा के भजनों का भी गुणगान किया जाता है। इसमें श्रद्धालु खूब झूमते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को भंडारा किया जाएगा, चार सितंबर को श्री खाटू श्याम का जागरण होगा, छह सितंबर को गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन ढोल-नगाड़ों के साथ काकौत नहर में किया जाएगा। रिंकू वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम सात बजे आरती होगी। इस अवसर पर राकेश वर्मा, रोहित सर्राफ, राजकुमार वर्मा , सोनू वर्मा , रोहित सिंगला, भगवान दास वर्मा , डा. श्याम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed