{"_id":"66639dba13a52ea53301f304","slug":"ganja-flower-leaves-recovered-from-drug-smuggler-woman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-406091-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा तस्कर महिला से गांजा, फूल पत्ती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा तस्कर महिला से गांजा, फूल पत्ती बरामद
Sat, 08 Jun 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गांव कल्लर माजरा से एक महिला नशा तस्कर को 420 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को एक जानकारी मिली कि गांव कल्लर माजरा निवासी महिला मिको देवी अपने घर पर ग्राहकों को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचती हैं। पुलिस ने मिको देवी की किराने की दुकान पर दबिश देकर मिको देवी को काबू कर लिया। कब्जे में पॉलीथिन से 420 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
चोरी में चार आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
कैथल। टावर से उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला जींद के गांव भाणा ब्राह्मण निवासी कपिल, गोलू, रोहित व जिला पलवल के गांव शमसाबाद निवासी सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दालमवाला निवासी रणबीर सिंह की शिकायत अनुसार वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है। शक्ति नगर कैथल में लगे कंपनी के टावर से आठ अप्रैल को अज्ञात व्यक्तियों ने टावर के ऊपर लगे उपकरणों को चोरी कर लिया था। सभी आरोपी किसी अन्य चोरी के मामले में गुरुग्राम जेल में बंद थे। उनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। संवाद