{"_id":"67a1267cbdd0f304b70b8038","slug":"gangster-joginder-gyong-on-10-days-remand-delhi-stf-produced-him-in-kaithal-court-kaithal-news-c-18-1-knl1004-573829-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग 10 दिन के रिमांड पर, दिल्ली एसटीएफ ने कैथल अदालत में की किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग 10 दिन के रिमांड पर, दिल्ली एसटीएफ ने कैथल अदालत में की किया पेश
Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुख्यात गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग को कैथल की अदालत ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रविवार देर रात एसटीएफ ने उसे कैथल की अदालत में पेश किया था। उसे फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने अदालत से उसका पुलिस रिमांड मांगा था।
डीसीपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ उसे हैदराबाद और नेपाल बॉर्डर लेकर जाएगी। जहां उसका फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किए जोगिंद्र पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। वह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित था। फिलीपींस में वह फर्जी पहचान से रह रहा था। उसके खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
उसे फिलीपींस से डिपोर्ट करने के बाद रविवार को दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। ग्योंग पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या एवं फिरौती जैसे कई गंभीर केस दर्ज हैं। वह कांग्रेस नेता सांसद रणदीप सुरजेवाला को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा उसने बिहार के राजद सांसद संजय यादव से भी 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।