{"_id":"60e88e098ebc3e4aeb5f9f52","slug":"gangster-binny-s-father-arrested-in-deadly-attack-on-shopkeeper-kaithal-news-knl75934728","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर जानलेवा हमले में गैंगस्टर बिन्नी का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर जानलेवा हमले में गैंगस्टर बिन्नी का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक कुख्यात गिरोह सरगना बिन्नी के पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जेल में बंद अपने पुत्र से नियमानुसार बातचीत करने के लिए दी गई सुविधा फायदा उठाकर जेल में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर को अपने गैंगस्टर पुत्र के साथी को सौंप दिया था। जिसका फायदा उठाकर उसका साथी जेल से गैंगस्टर से निर्देश प्राप्त करके वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह के 13 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब 14वें आरोपी (गिरोह सरगना का पिता) भी 8 जुलाई को गिरफ्तार करके गिरोह का पूर्ण रुप से सफाया करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केयूवी गाड़ी में सवार होकर आए कई अज्ञात आरोपियों द्वारा 16 फरवरी को कलायत में एक कपड़ा दुकानदार पर 15 लाख रुपये फिरौती के लिए कातिलाना हमला करते हुए गोली दागी गई थी, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया। इस मामले में गैंगस्टर बिन्नी के करीब 48 वर्षीय पिता रामनिवास निवासी कलायत को सीआईए-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी रामनिवास ने कबूला कि उसके पुत्र बिन्नी ने जेल में उसका (रामनिवास का) मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर करवा दिया था। रामनिवास अपने पुत्र बिन्नी के आपराधिक संदेश उसके दोस्तों तक नहीं पहुंचा पा रहा था, जिस कारण उसने आपराधिक षड्यंत्र के अपना मोबाइल बिन्नी के दोस्त संजय उर्फ सोनू निवासी थुआ जिला जींद के सुपुर्द कर दिया। जिसके जरिए बिन्नी अपने आपराधिक संदेश उसके दोस्तों तक पहुंचाने लगा, जिसके दिशा निर्देश की पालना करते हुए गिरोह के अन्य सदस्य विभिन्न वारदातों को अंजाम दे रहे थे।मामले में पुलिस द्वारा जांच करते हुए आरोपी बिन्नी निवासी कलायत, राजू, सतीश, अजय, अभिषेक, सुभाष व अनिकेत सभी निवासी सेरधा, राजेश उर्फ राजू निवासी बात्ता, सुनील उर्फ सोनू निवासी कैरू जिला भिवानी, संजय उर्फ संजू निवासी थुआ जिला जींद, कपिल निवासी मटौर, सोमबीर निवासी मदीना जिला रोहतक व आरोपी रामलाल उर्फ रामू निवासी जुलानी खेड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से वारदात में उपयोग 315 बोर के 2 अवैध पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस व एक चला हुआ कारतूस का खोल बरामद करने के अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त गाड़ी सहित फिरौती मांगने की वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, बिन्नी द्वारा जेल में रजिस्टर्ड करवाया गया फोन, जिसकी मार्फत वह अपने गिरोह के सदस्यों तक आपराधिक वारदात के लिए संदेश पहुंचाता था। दुकानदार से जबरन लिए गए रेडीमेड कपड़े पहले ही बरामद किए जा चुके है। गिरोह के अंतिम सदस्य रामनिवास को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।