फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganga buffalo gives 28.73 kg milk... first place in Murrah competition

Kaithal News: फैशन के नए दौर में महिलाओं की पहली पसंद बनी फ्रीडम नेल आर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga buffalo gives 28.73 kg milk... first place in Murrah competition
फ्रीडम नेल आर्ट के कॉलेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बदलते फैशन के दौर में महिलाएं अब केवल पारंपरिक मेकअप तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि वे अपने व्यक्तित्वको अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में फ्रीडम नेल आर्ट महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और शहर से लेकर कस्बों तक नेल आर्ट स्टूडियो में इसकी अच्छी-खासी बुकिंग देखने को मिल रही है।

फ्रीडम नेल आर्ट में महिलाएं अपने मनपसंद रंग, डिजाइन और थीम के अनुसार नाखून सजवा रही हैं। कोई फ्लोरल पैटर्न पसंद कर रहा है, तो कोई ज्योमेट्रिक डिजाइन, वहीं कई महिलाएं फेस्टिव और ब्राइडल लुक को
विज्ञापन


प्राथमिकता दे रही हैं। युवतियां अपने कपड़ों, मौसम और अवसर के अनुसार नेल आर्ट करवा रही हैं।

नेल आर्टिस्ट्स के अनुसार अब महिलाएं रेडीमेड डिजाइन पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं, बल्कि वे खुद का डिजाइन लेकर स्टूडियो पहुंच रही हैं। उनका मानना है कि उनके नेल्स यूनिक दिखने चाहिए और वही डिजाइन किसी और के पास न हो। इसी वजह से फ्रीडम नेल आर्ट तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार का भी बन रहा सशक्त साधन : यह ट्रेंड केवल फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवतियों के लिए रोजगार का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। कई महिलाएं घर से ही नेल आर्ट

का काम शुरू कर रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ग्राहक तैयार कर रही हैं। फ्रीडम नेल आर्ट को महिलाएं अब केवल सजावट नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति का जरिया मान रही हैं।

कई कॉलेज पासआउट युवतियां प्रोफेशनल नेल आर्टिस्ट बनकर छोटे-छोटे स्टूडियो खोल रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस संबंध में फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह ट्रेंड और बढ़ेगा तथा कॉलेज फैशन का स्थायी हिस्सा बन जाएगा।

फ्रीडम नेल आर्ट की कीमत 1200 से 1500 रुपये के बीच

फ्रीडम नेल आर्ट की आमतौर पर कीमत 1200 से 1500 रुपये के बीच होती है, जो डिजाइन की जटिलता, इस्तेमाल किए गए मटेरियल और समय पर निर्भर करती है। इसके बावजूद महिलाएं इसे लग्ज़री नहीं, बल्कि अपनी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा मान रही हैं। खासकर शादी, पार्टी, जन्मदिन और फोटोशूट जैसे अवसरों पर इसकी मांग काफी अधिक रहती है।


नाखून सजाने के लिए फीलिंग दिखाने के लिए ः निशा

बीए की छात्रा निशा का कहना है कि अब नाखून केवल सजाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी फीलिंग दिखाने का तरीका बन गए हैं। मूड खराब हो तो डार्क शेड और खुश हों तो ब्राइट कलर पसंद किए जाते हैं। फैशन डिजाइनिंग की छात्रा रिया बताती हैं कि फ्रीडम नेल आर्ट में हम खुद डिजाइन बताते हैं, इसलिए यह ज्यादा पर्सनल और खास लगता है।

फ्रीडम नेल आर्ट के कॉलेशन

फ्रीडम नेल आर्ट के कॉलेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed