फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganesh Mahotsav begins with worship

Kaithal News: पूजा-अर्चना के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 08 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav begins with worship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शनिवार से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सर्राफा बाजार समेत जिले में 50 से अधिक जगहों पर महोत्सव बनाने के लिए पंडाल सजाए गए हैं। गणेश चतुर्थी महोत्सव 17 सितंबर तक आयोजित होगा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा।

शहर के सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, सदर बाजार सहित अन्य जगहों पर भगवान गणपति की प्रतिमा के साथ पंडाल लगाए गए हैं। 10 दिनों तक यहां पूजा-अर्चना भक्त करेंगे। इसके बाद विभिन्न नहरों में बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


पिछले 28 साल से शहर के सर्राफा बाजार में यह महोत्सव मनाया जा रहा है। गणपति सेवा मंडल सर्राफा बाजार मंडल के प्रधान राकेश वर्मा उर्फ रिंकू ने बताया कि शनिवार से गणपति महोत्सव शुरू हुआ है। रोजाना गणपति की पूजा-अर्चना की जाएगी। 13 सितंबर को बाबा श्याम का जागरण मंडल की तरफ से करवाया जाएगा। 15 सितंबर को भंडारा लगाया जाएगा। 17 सितंबर को भगवान गणपति का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गांव काकौत के नजदीक सिरसा ब्रांच नहर में विसर्जन होगा। इसमें मंडल सदस्यों के साथ-साथ शहरवासी बढ़ी संख्या में भाग लें। रिेंकू वर्मा ने बताया कि भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के साथ-साथ दोनों समय में आरती होगी। प्रसाद भी भक्तों को वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर भगवान दास, विक्की वर्मा, राजेश वर्मा, रोहित सिंगला, राजू वर्मा, राजन वर्मा एवं मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

कलायत में आयोजनों की धूम

कलायत। गणेश चतुर्थी पर नगर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।

पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि शिवपुराण के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश जी का अवतरण हुआ था। सनातन परंपरा में भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।

उन्होंने बताया कि भगवान गणेश की कृपा से परिवार पर आने वाले सभी संकट और विघ्न दूर हो जाते हैं। उनके आशीर्वाद से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि दस दिनों तक गणपति भगवान की पूजा के बाद उनका विसर्जन होगा। चतुर्थी के दिन गणेश उपनिषद जैसे धार्मिक ग्रंथों से वैदिक भजनों के जाप के बीच मूर्तियों का लाल चंदन के लेप और पीले और लाल फूलों से अभिषेक किया गया।


उन्होंने बताया कि गणेश महोत्सव के समापन पर, मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीत और नृत्य के साथ विशाल जुलूसों में स्थानीय नदियों तक ले जाया जाता है। जहां उन्हें विसर्जित किया जाता है, जो गणेश की कैलाश पर्वत की ओर घर वापसी की यात्रा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed