{"_id":"57fa93914f1c1b685228e4f4","slug":"games-facility-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"1700 महिला खिलाडिय़ों के आयोजन में 2 सुरक्षा कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1700 महिला खिलाडिय़ों के आयोजन में 2 सुरक्षा कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित करवाई जा रही 51वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल व खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। यहां 1700 महिला खिलाड़ी प्रदेश भर से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। लेकिन रात को मच्छरों से मुकाबले के बाद दिन में खेल प्रतियोगिताओं में मुकाबले के लिए दमखम कम ही बचता है। खेल के मैदान में पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की परेशानी है। जबकि अधिकारी यहां जूस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। अव्यवस्था की शिकार एक छात्रा ज्यादा हुई, जो सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
कैथल में शिक्षा विभाग के सोजन्य से प्रदेश स्तरीय सॉफ्टबाल व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से 14, 17 व 19 आयु वर्ग की लड़कियां भाग ले रही हैं। विभाग ने विभिन्न स्कूलों में इन छात्राओं के रहने की व्यवस्था की हुई है।
खिलाड़ियों ने नाम न छापने के आश्वासन पर बताया कि यहां 1700 लड़कियां खेेल रही हैं। सुरक्षा के लिए महज दो पुलिस कर्मचारी कभी कभार नजर आते हैं। जिस कारण उन्हें परेशानी आती हैं। लड़के परेशान करते हैं।
विज्ञापन
मैदान में शौचालय की हालत खस्ता है। छात्राओं को यह सबसे बड़ी परेशानी आ रही है। जो शौचालय है, उनका निर्माण भी पूरा नहीं हैं। वहां तक जाने तक का रास्ता नहीं है। यहां जो हाल बना है, उसमें बैठना तो दूर घुसना भी मुश्किल है। यहां गंदगी का आलम है।
खेल के मैदान में मुकाबलों के एकदम बाद प्यास लगती है। लेकिन पानी के कैंपर खाली मिलते हैं। जिस कारण बाहर दुकानों व आस-पास के एरिया में पानी के लिए भटकना पड़ता है।
दिन भर के खेल के बाद शाम को सोने की भी व्यवस्था नहीं है। अमरगढ़ गामड़ी के एक निजी स्कूल में छात्राओं को ठहराया गया है। जहां एक कमरे में दरी बिछा दी जाती है। उस पर 20 से 30 लड़कियां सोती हैं। रात भर मच्छर काटते हैं। जिस कारण सुबह बीमार होने का डर सताता है और खेलों में भी पूरा प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है।
मैचों को लेकर नहीं दी जाती सूचना:
दूसरे जिलों से आए डीपी व खिलाड़ियों ने बताया कि आयोजन के अधिकारी उन्हें समय पर सूचित नहीं करते। जिस कारण लड़कियों को स्कूल से खेल मैदान तक चक्कर काटने पड़ते हैं। समय पर सूचना हो तो वे उसी समय खेलने के लिए यहां पहुंचे।
अव्यवस्था के कारण हादसे का शिकार हुई खिलाड़ी :
खेलों के आयोजन को लेकर चल रही अव्यवस्थाओं के बीच जींद की राज्य स्तरीय खिलाड़ी खेल के मैदान के बाहर हादसे का शिकार हो गई। जाट सूरजमल खेल स्टेडियम के बाहर जींद जिला के खो-खो टीम टीम की खिलाड़ी रीना को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रीना बेहोश हो गई। बाद में उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने सिर पर चोट होने के कारण एमआरआई करवाने की बात कही। इसके बाद घायल खिलाड़ी को एमआरआई के लिए ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद रीना को ठीक से होंश आ पाया। घायल खिलाड़ी रीना साफ्टबाल अंडर 17 की खिलाड़ी है। इस दौरान साथी खिलाड़ी भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
पीने के पानी की कमी या सुरक्षा जैसी कोई समस्या उनके ध्यान में नहीं आई है। यदि ऐसी कोई समस्या है तो वे स्वयं पूरे मैदान का जायजा लेंगे और इन समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
शमशेर सिंह सिरोही, उप-जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।