{"_id":"6802ab112ec9b46fe70ebd9f","slug":"gambusia-fish-were-put-in-the-ponds-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627351-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तालाबों में डाली गईं गंबूजिया मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तालाबों में डाली गईं गंबूजिया मछलियां
Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राष्ट्रीय वाहक जनित रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल के एसएमओ डा. श्याम सुंदर के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी बलजिंद्र सिंह व उसकी टीम ने तालाबों में गंबूजिया मछलियां डलवाईं। डाॅ. श्याम सुंदर ने बताया कि बारिश में तालाबों के खड़े पानी में मच्छर पनपने लग जाते है। इनको समय रहते रोकने के लिए अभी से कौल स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले सभी गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत ही ये गंबूजिया मछलियां डाली गई है। उन्होंने कहा कि पानी में मच्छरों के लारवा को पनपने से इस प्रकार की मछलियां रोकती है। डा. ने ग्रामीणों से अपील से की है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस समय खाने पीने की चीजों को ढककर रखें। कटे हुए फल एवं कटी हुई सब्जियों को ढक कर रखें। क्योंकि आजकल मक्खियों व मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है,जिनके खाने पीने की चीजों पर बैठने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। डाॅ. ने कहा कि अपने घरों तथा घरों के आसपास गंदे पानी का ठहराव ना होने दें, क्योंकि खड़े पानी में मच्छर पैदा होते है जो हमारे लिए नुकसानदायक साबित होते है।
अगर घरों के आसपास पानी खड़ा है तो उसमें काला तेल डाल दें,जिससे मच्छर पनपने ना पाएं। उन्होंने ग्रामीणों से रविवार को ड्राई डे मनाने को कहा। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड दंत चिकित्सक डॉ. विकास सैनी, राहुल, बलराम, दीपक चंदेल आदि मौजूद रहे।