फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gajanan sits with wishes of happiness and prosperity.

Kaithal News: सुख-समृद्धि की कामना संग विराजे गजानन

Wed, 20 Sep 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gajanan sits with wishes of happiness and prosperity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह पंडालों में गणपति प्रतिमाओं को स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। सैकड़ों लोगों ने घरोंं में भी पूजन के बाद गजानन को स्थापित किया।

यह धार्मिक आयोजन लगातार 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके बाद ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष के साथ बप्पा को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में सुबह आठ बजे श्री गणेश भगवान को पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद पूजा पाठ किया। शाम को पौने आठ बजे भगवान गणेश की आरती व पूजा अर्चना की। पुजारी दिनेश भारद्वाज और श्री ग्यारह रुद्री सेवा समिति के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास मित्तल ने शिरकत की। इसके साथ ही समिति के सदस्य रमेश गर्ग, धर्मबीर असीजा, महेंद्र, राजकुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गणेश महोत्सव को लेकर विभिन्न संगठनों ने पूजा अर्चना के पंडाल लगाए हैं। इसके साथ ही पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोग घरों के लिए भगवान गणपति की पूजा-अर्चना के लिए उनकी प्रतिमाएं खरीदी। आप और हम सेवा समिति के सदस्य दिनेश भारद्वाज ने बताया कि 24 सितंबर को लक्की ड्रा के माध्यम से भगवान गणपति की चांदी की प्रतिमा श्रद्धालुओं को दी जाएगी। 28 सितंबर को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

शहर में आयोजन

शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, प्रताप गेट, सीवन गेट स्थित महादेव कॉलोनी, पूंज मोहल्ला, खरादियां मोहल्ला, प्रोफेसर कॉलोनी, डोगरा गेट, सीवन नगर में बो-पट्टी मोहल्ला सहित जिले में कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ऐसे करें पूजा अर्चना

हनुमान वाटिका मंदिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि भादो के महीने में शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती हैं, और विनायक चतुर्थी हर महीने मनाई जाती है। इस दिन से दस दिनों तक गणेश पूजा की जाती हैं। इसका महत्व देश के महाराष्ट्र प्रांत में अधिक देखा जाता हैं। महाराष्ट्र में गणेश जी का एक विशेष स्थान होता हैं। वहां पूरे रीति रिवाजों के साथ गणेश जी की स्थापना की जाती हैं।

सीवन में निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे

सीवन। विशाल गणपति महोत्सव का आयोजन बोह पट्टी मित्र मंडल सीवन की ओर से नगर के स्वर्ग द्वार धर्मशाला में किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में भगवान गणपति की मूर्ति को स्थापित की गई। मंगलवार को भगवान गणपति का आगमन विशाल शोभा यात्रा के साथ हुआ। नगर में निकाली गई शोभा यात्रा दादा खेड़ा से शुरू हो कर नगर परिक्रमा करते हुए स्वर्ग द्वार धर्मशाला में पहुंच कर समाप्त हुई, जहां भगवान गणपति को स्थापित किया गया। पूर्व सरपंच अमरेंद्र खारा व सागर भट्ट ने बताया कि शोभा यात्रा में नृत्य मंडली द्वारा भगवान शिव के गानों पर नृत्य किया। शोभा यात्रा के दौरान भक्त हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा के बाद भगवान गणपति जी की प्रतिमा का स्वर्ग द्वार धर्मशाला में विराजमान करवाया गया जहां पर अगले 10 दिन तक यह गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संकीर्तन मंडली की ओर से रोजाना संकीर्तन किया जाएगा और सिद्धि विनायक भजन महा-संध्या का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। इस आयोजन में बोह पट्टी युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed