फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gabi Sahib Teerth: Remains found during excavation

गैबी साहिब तीर्थ : खोदाई में मिले अवशेष

Fri, 17 May 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 17 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gabi Sahib Teerth: Remains found during excavation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट पर वार्ड नंबर-23 में स्थित गैबी साहिब तीर्थ की खोदाई के दौरान प्राचीन अवशेष मिले हैं। इनमें शिवलिंग, घाट व सुरंग मिली है। दावा किया जा रहा है कि यह शिवलिंग महाभारत काल में स्थापित किए गए नवग्रह कुंडों का है, क्योंकि यह शिवलिंग वैसा है, जैसा नवग्रह कुंडों का है।

इन प्राचीन अवशेषों के मिलने की जानकारी को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की टीम ने दौरा करते हुए अवशेष को लेकर तथ्य भी जुटाए हैं। ये अवशेष कितने वर्ष पुराने हैं, इस बारे में पुरातत्व विभाग जानकारी जुटाएगा। इसके लिए विभाग की टीम जल्द ही तालाब का भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व पार्षद गोपाल सैनी, वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी, समाजसेवी महेंद्र सैनी उर्फ रामजी लाल, शशि सैनी, अमरजीत छाबड़ा उर्फ बिट्टू, रघुबीर सैनी, अवतार सैनी, लेहणा राम ने बताया कि गैबी साहिब मंदिर का तालाब काफी प्राचीन है। वर्षों से यहां गंदा पानी की निकासी हो रही थी और तालाब के आसपास जो जगह थी वह नशेड़ियों का अड्डा बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब आठ एकड़ में फैले इस तीर्थ के जीर्णोद्धार के लिए अब निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत राघव दास शास्त्री की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा है। इसमें सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी सहयोग कर रहे हैं। इस तालाब में सरोवर व पार्क बनेगा। इसके साथ-साथ भगवान शिव व हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed