फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fury among traders due to murder of agent couple, market will be closed today in protest

आढ़ती दंपती की हत्या से व्यापारियों में रोष, विरोध में आज मंडी रखेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fury among traders due to murder of agent couple, market will be closed today in protest
Fury among traders due to murder of agent couple, market will be closed today in protest - फोटो : Kaithal
मूल रूप से गांव डोहर के निवासी एवं दशकों से मॉडल टाउन में अपनी पत्नी कैलाश देवी के साथ रह रहे आढ़ती सत्यवान की सज्जनता की उनकी हत्या के बाद हर जुबान पर चर्चा थी। पड़ोसी व मॉडल टाउन के अन्य लोगों को यह बात गले ही नहीं उतर रही थी कि कोई व्यक्ति उन दोनों की हत्या कर सकता है। जबकि घर में किसी प्रकार की लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए व्यापारियों में इस बात को लेकर रोष है कि दिनदिहाड़े बुजुर्गों की हत्या कर इस तरह से हत्यारे आराम से निकल जाते हैं और उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। हत्याकांड के विरोध में आढ़ती शनिवार को मंडी बंद रखेंगे।
विज्ञापन

आढ़ती सत्यवान की दो बेटियां हैं। जो पूंडरी में विवाहित हैं और उनका एक बेटा है। जो नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। मौके पर पहुंचे आढ़ती बीरभान जैन ने कहा कि सत्यवान बेहद ही सज्जन इंसान थे। उनकी धर्मपत्नी के साथ यहां अकेले रहते थे। दिनदिहाड़े अज्ञात व्यक्ति उनकी हत्या करके चले गए। एसपी लोकेंद्र सिंह के समक्ष मौके पर ही वरिष्ठ आढ़ती बीरभान जैन ने रोष जताते हुए कहा कि कानून का कोई डर ही नहीं बचा है क्या एसपी साहब इस तरह व्यापारी वर्ग अपने घरों में ही सुरक्षित नहीं हैं। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी प्रकार से मौके पर पहुंचे आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला, मंडी प्रधान श्याम लाल गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल सहित अन्य व्यापारी वर्ग व नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था पर यह गंभीर सवाल हैं। दिन दिहाड़े इस तरह से हत्या सभ्य समाज में कतई स्वीकार नहीं है। पुलिस हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करे। वे एसपी से मिले हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर फिर से एकत्रित होकर व्यापारी वर्ग एसपी से मिलेंगे। मौके पर पहुंचे विधायक लीला राम की ओर से रामकुमार नैन व अन्य भाजपा नेताओं ने परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं भारी संख्या में मॉडल टाऊन निवासी सहित कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला, पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, मुकेश गर्ग सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति एकत्रित थे। सभी में घटना के प्रति काफी रोष व्याप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर प्रवेश द्वार पर काफी खून बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी गेट पर बुजुर्ग महिला पर चाकुओं से हमला हुआ। वहीं कमरे के अंदर की हालत ओर भी भयावह बताई जा रही है। जहां आढ़ती के शरीर से खून बहकर गेट से बाहर तक आया हुआ था। उस पर कई वार करके हत्या की गई है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है।
पड़ोसियों में वारदात को लेकर इतना खौफ था कि कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। अधिकतर का एक ही जवाब था कि वे अंदर थे। पुलिस को मौके से अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया था कि हमलावर एक था, दो थे या इससे ज्यादा थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि हमलावरों ने मृतक आढ़ती के पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार को भी धमकी दी है। उस रिश्तेदार के घर पर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।
शुक्रवार सुबह ही पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने स्कूल संचालक जयपाल हत्याकांड, गाड़ी चालक सुरेश हत्याकांड सहित अनेकों वारदातों में पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाते हुए केवल चालान से आय अर्जित करने वाली पुलिस बताकर हमला बोला था। अब दिन दिहाड़े बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर पुलिस की जवाबदेही ओर बढ़ गई है। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई का दबाव भी बढ़ा है। वर्ष 2015 में आढ़ती मनीष की मंडी में ही गोली मार कर हत्या का मामला, गांव करोड़ा में 23 जनवरी 2017 की रात को विकास की हत्या का मामला, 2019 में गांव तितरम के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की 3 साल की बच्ची के हाथ-पांव काट कर हत्या का मामला, गांव क्योड़क में हांसी बुटाना नहर पर 5 मार्च 2021 की सुबह अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला, गांव भूलन के स्कूल संचालक जयपाल का अपहरण का यमुनानगर में हत्या का मामला सहित अनेकों ऐसी वारदातें हैं, जिसमें कैथल पुलिस आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। अब इस वारदात ने जहां पुलिस की दुश्वारियां और जवाबदेही बढ़ा दी हैं। वहीं हत्यारे को जल्द पकड़ने का दबाव भी पुलिस पर होगा।
विधायक लीला राम ने कहा कि शहर में गुंडई किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। उन्होंने एसपी से बात करके हत्यारों को तुरंत गिरफ्तारी के लिए कहा है। जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे। कानून अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला ने सरकार व भाजपा के नुमाइंदों पर हमला बोलते हुए कहा कि कैथल में दिन दहाड़े एक आढ़ती भाई और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या ने एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पिछले 7 सालों से हरियाणा प्रदेश व कैथल शहर सहित पूरे जिले में गुंडों का आतंक इस कद्र हावी है कि दिन दहाड़े गुंडे सरेआम हत्या कर रहे हैं। बदमाश हावी हैं, जनता भयभीत है और भाजपा-जजपा सरकार सत्ता के नशे में सोई है। दिन दहाड़े आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या करना ये दर्शाता है कि कैथल में गुंडों का आतंक व दहशतगर्दी का आलम दोबारा फिर चरम सीमा पर है। सुरजेवाला ने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के शासन में ये हिम्मत किसी की नहीं थी। साल 2004 से पहले हरियाणा व कैथल में अपराधियों का आतंक इस कद्र था कि शहर के व्यापारी, दुकानदार, और गरीब आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस करते थे। यही हाल आज भाजपा के 7 साल के शासन में हो रहा है। लेकिन जब 2005 में कांग्रेस पार्टी का शासन आया तो सबसे पहले कैथल शहर व जिले की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला गया या गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन अगर 24 घंटे के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ती तो शहर के व्यापारियों व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जिला सचिवालय का घेराव किया जाएगा और धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed