{"_id":"6746211007da783b920b6c47","slug":"fundamental-rights-give-us-rights-panwar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-527645-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें हक दिलाते हैं मौलिक अधिकार : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें हक दिलाते हैं मौलिक अधिकार : पंवार
Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में भगवान महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के संयोजन में मंगलवार को संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के विकास एवं पंचायत और खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान के मौलिक हक ढाल बनकर हमको हमारे हक दिलवाते हैं।
मंत्री पंवार ने कहा कि संविधान-सभा की ओर से संविधान अपनाए हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस बार देश में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान शुरू किया गया है। संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते हैं। संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का अहसास करवाता है। कहा कि मौलिक अधिकार जहां हक दिलाते हैं वहीं मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने की, वहीं पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मंत्री ने कहा कि आज बेहद गर्व का दिन है। क्योंकि 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया गया था। इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। यह हमारा संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत हम सभी इसी के तहत काम करते हैं। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। भाजपा सरकार ने ऐसा कर डॉ. भीम राव आंबेडकर को पूरा मान-सम्मान दिया है। उनके सम्मान में देश में पांच जगहों पर पंचतीर्थ बनाए गए हैं। साथ ही बाबा साहेब को भारत रत्न के साथ नवाजा गया।
पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने उपस्थित जनों को संविधान दिवस की बधाई दी और कहा कि संविधान हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के बारे में बताता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो, ऐसा तभी हो पाएगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का सही से पालन करें। प्रत्येक नागरिक को देश के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथिगणों का स्वागत करने उपरांत कहा कि संविधान बनाने में काफी लोगों का योगदान है, आज का दिन संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है।
इस अवसर पर विधि विशेषज्ञ प्रो. महावीर सिंह ने अपना वक्तव्य दिया तथा संविधान पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई। सभागार के बाहर संविधान से संबंधित प्रदर्शनी लगाई। डीसी प्रीति ने मुख्यातिथि हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार को संविधान की प्रस्तावना स्मृति चिह्न के रूप में देकर उनका सम्मान किया। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने सभी अतिथिगणों का स्वागत किया, वहीं सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार ने धन्यवाद किया।
मंत्री ने कार्यक्रम से पहले संस्कृत विश्वविद्यालय की नई बस का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्जर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, जिला प्रशासन की और से डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएमसी सुशील कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, डिप्टी सीईओ रितू लाठर, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह आदि मौजूद रहे।