{"_id":"5f1b2aca8ebc3e63ba63602d","slug":"fruad-kaithal-news-knl384711141","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान में डाली जाने वाली नामी कंपनी के नाम से नकली दवा का धंधे का भंडाफोड़ कु रुक्षेत्र से लाई जा रही 10 क्विंटल दवा पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान में डाली जाने वाली नामी कंपनी के नाम से नकली दवा का धंधे का भंडाफोड़ कु रुक्षेत्र से लाई जा रही 10 क्विंटल दवा पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग ने शुक्रवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए धान की फसल में डाली जाने वाली फूट की नकली दवा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। एक फोर व्हीलर में कुरुक्षेत्र सेभारी मात्रा में लाई गई इस दवा को कैथल में पंचायत भवन के सामने तलाशी के दौरान कब्जे में लिया गया। दवा को सील करते हुए पुलिस ने चालक सहित दवा लेने के लिए एक गाड़ी में पहुंचे तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
कृषि विभाग के एसडीओ सतीश नारा ने बताया कि सामान्य जांच के दौरान सूचना मिल रही थी कि कैथल में धान की नकली दवा बेची जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा एक ट्रैप लगाया गया था। जिसमें एक लड़के की मदद से कुरुक्षेत्र से दवा की सप्लाई करने की जानकारी हासिल हुई। सूचना अनुसार विभाग की टीम ने पंचायत भवन के सामने एक कैंटर में लाई गई दवा बरामद की। पैकिंग में 20 किलो के हिसाब से दवा भरी गई थी। करीब 52 पेटी नकली दवा बरामद की गई है। जो एक नामी कंपनी के नाम से बनाई गई है। कुरुक्षेत्र से इस दवा की सप्लाई होती है। जिसमें एक नरवाना से, दो अन्य युवक शामिल हुए बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि दवा के संबंध में तुरंत संबंधित कंपनी के अधिकारी बुलाकर जांच करवाई गई, तो कंपनी अधिकारियों ने दवा के उनकी कंपनी की बजाए फर्जी होने की पुष्टि कर दी। जिस कारण पुलिस को बुलाकर चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही दवा को सील कर कर अनाज मंडी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दवा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल कंपनी का नाम फर्जी तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। किसानों से अपील है कि विक्रेता से बिल जरूर लें और यदि कोई किसी प्रकार की कमी मिलती है तो विभाग को सूचित करें। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। विभाग द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र में दवा कौन बनाता था और यह कहां से कहां कहां सप्लाई होती थी।