{"_id":"66da34480b1112acb00fac87","slug":"front-against-secretary-in-guhla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-468548-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला में सचिव के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला में सचिव के खिलाफ मोर्चा
Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका नगरपालिका के लगभग एक दर्जन पार्षदों ने नगरपालिका सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि वे कार्यालय में भी नहीं बैठते।
नगरपालिका भवन में वार्ड नंबर 13 के पार्षद हरदीप कुमार, पार्षद सुभाष चंद, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि रिंपी, अमरीक सिंह व संभालू जिंदल सामने आए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सचिव राजेश कुमार के कार्यालय में एसी से लेकर बढि़या फर्नीचर तक सभी सुविधा उपलब्ध है, लेकिन वे कभी भी कार्यालय में नहीं बैठते।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि सचिव ईधर-उधर बैठकर प्रापर्टी डीलरों के कहने पर अवैध कॉलोनियों की फर्जी प्रापर्टी आइडी बनाते है और इस एवज में मोटा नजराना वसूलते हंै।
विज्ञापन
पार्षदों ने आरोप लगाया कि सचिव राजेश शर्मा ने देवी लाल पार्क में बने शौचालयों की सफाई के फर्जी बिल बनाकर हजारों रुपये हड़प लिए जबकि पार्क में बने शौचालयों की हालत इतनी बदतर हैं कि वहां कोई व्यक्ति खड़ा तक नहीं हो सकता।
पार्षदों ने कहा कि सचिव शहर के पार्कों में लगी सबमर्सिबल बोर की मोटरों को हर महीने बदली दिखाकर हजारों रुपए हड़प रहा है। इसके अलावा पार्षदों ने सचिव पर वाटर कूलर लगवाने, कार्यालय में ठीकठाक चल रहे एसी की जगह नया एसी लगवाने, शहर से कूड़ा उठाने वाली रेहडिय़ों को रफा दफा करने व सफाई मशीन को हर रोज दिए जाने वाले 50 लीटर डीजल व चार लाख रुपए महीने के भुगतान में भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं।
नाराज पार्षदों ने कहा कि सचिव कार्यालय से बाहर जाते समय कभी भी मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री नहीं करते। पार्षदों ने कहा कि आजकल चीका नगरपालिका में लोगों के काम करने की बजाए अपनी जेबें भरने के लिए योजनाएं बनती है।
लोकेशन कहीं की आईडी किसी ओर जगह की
सामाजिक कार्यकर्ता जगजीत सिंह ने नगरपालिका सचिव राजेश कुमार द्वारा बनाई गई 28 प्रापर्टी आईडी की सीएम विंडो, डीसी कैथल व मुख्य सचिव हरियाणा को शिकायत भेजी है। जगजीत सिंह ने बताया कि सचिव राजेश कुमार ने कालोनाइजरों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए अवैध कालोनियों में कम से कम 28 फर्जी प्रापर्टी आईडी बनाई हैं। जगजीत ने बताया कि जिन प्लाटों की आईडी बनाई गई है वह प्लाट कहीं ओर है व उनकी गुगल पर लोकेशन किसी दूसरी जगह की दिखती है। जगजीत ने बताया कि सचिव राजेश कुमार द्वारा बनाई गई प्रापर्टी आईडी वाली कालोनियों में उनकी शिकायत पर पिछले दिनों डीटीपी विभाग ने मकान बनाने के लिए भरी गई नींव को ध्वस्त भी किया है। जगजीत ने आरोप लगाया कि सचिव हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं।
नगरपालिका वैध और अवैध दोनों तरह की काॅलोनियों में प्रापर्टी आईडी बना सकती है। प्लाटों की आईडी बनने से नगरपालिका को राजस्व प्राप्त होता है। बाकी फर्जी बिल बनाकर पैसे हड़पने के सभी आरोप निराधार है। मैं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने कार्यालय में ही मौजूद रहता हूं इसलिए मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री करने की मुझे जरूरत ही नहीं पड़ती। -राजेश शर्मा, सचिव नगरपालिका चीका।