फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   From now on, registration and marking will be paperless in Kaithal.

Kaithal News: कैथल में अब से पेपर रहित होगी रजिस्ट्री-निशानदेही

Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
From now on, registration and marking will be paperless in Kaithal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार से सोमवार को राजस्व विभाग की ऑनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए डिजिटल की इस दुनिया में राजस्व विभाग की चार नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करके एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबैन (कुरुक्षेत्र) से पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, वॉट्सऐप चैट बोट, राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया है। इससे जमीनों की रजिस्ट्री व अन्य कार्य काफी सरलतम और सुगम होंगे। नागरिकों को अब घर बैठे ही सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम व कुलवंत बाजीगर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। साथ ही जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाबैन (कुरुक्षेत्र) में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को देखा एवं सुना। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश वासियों को राजस्व विभाग की चार नई ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया और अपना संदेश प्रदेश वासियों को दिया। डीसी प्रीति ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने उपरांत ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि आमजन इन सुविधाओं का लाभ बेहतरीन तरीके से उठा सकें। आमजन के साथ अच्छे से व्यवहार रखते हुए उन्हें जानकारी प्रदान की जाए।
विज्ञापन


डीआईओ के शिविर लगाने के निर्देश

जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाए जाए। इन प्रक्रियाओं के तहत कम से कम कागज और अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इन नई डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, इससे व्यवस्था और बेहतर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed