फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Free eye check-ups were conducted at the camp.

शिविर में नि:शुल्क आंखों की जांच की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Free eye check-ups were conducted at the camp.
कैथल। करनाल मंडल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में करनाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि शिविर में ऋषि आई इंस्टीट्यूट, करनाल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ऋषिराज सिंह (एमएस), डॉ. सिमरन सोनी (एमएस) व उनकी विशेषज्ञ टीम की ओर से पुलिस कर्मचारियों की विस्तृत नेत्र जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान सभी लाभार्थियों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी वितरित किए गए। पुलिस महानिरीक्षक के आग्रह पर डॉ. ऋषिराज सिंह ने घोषणा की कि हरियाणा पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को ऋषि आई इंस्टीट्यूट, करनाल में ओपीडी पर्ची पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, धूप में लंबे समय तक यातायात ड्यूटी का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मचारियों की नेत्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 विशेष सुरक्षात्मक धूप के चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed