फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraudulently grabbed lakhs of rupees of real sister

धोखाधड़ी से सगी बहन के लाखों रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraudulently grabbed lakhs of rupees of real sister
राजौंद। सगे भाई के खिलाफ 21 लाख रुपये हड़पने की शिकायत पर राजौंद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि रुपया वापस मांगने पर भाई ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हजवाना निवासी रमन ने बताया कि एचडीएफसी किठाना में उसका बैंक खाता है। इसमें उसने जमीन बेचने के बाद 22 लाख पांच हजार रुपये जमा करवाए थे। उसके भाई थुआ निवासी संदीप ने उसे बैंक में बुलाकर उसकी पत्नी रितू का खाता खुलवाने के नाम पर कई चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए तथा एक चेक 21 लाख रुपये का भरकर अपनी पत्नी रितू के खाते में ट्रांसफर करवा दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रमन ने बताया कि उसने उसे कोई चेक नहीं दिया, बल्कि आरोपी एटीएम चालू करवाने के नाम पर मेरे पैसे अपने आप ट्रांसफर कर लेता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इसमें उसके साथ बैंक कर्मचारी भी मिले हुए हैं। उसने 28 फरवरी 2022 को बैंक से सभी चेकों की कॉपी व दस्तावेज मांगे थे, लेकिन मैनेजर ने उसे केवल बैंक की डिटेल ही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया है कि उसके भाई थुआ निवासी संदीप ने उसका जबरन एटीएम भी लिया हुआ है तथा बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी उससे दुर्व्यवहार कर भगा देते हैं। वह इसे लेकर कैथल के बैंक में भी अधिकारियों से मिलीं, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला का कहना है कि उसका भाई नशेड़ी किस्म का है तथा उसने दूसरी शादी कर रखी है। उसने अपनी दूसरी पत्नी रितू के साथ मिलकर उसके खाते में राशि जमा करवा रखी है।

जब भी उसने राशि मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके भाई थुआ निवासी संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed