फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud worth lakhs by posing as fake relative

Kaithal News: फर्जी रिश्तेदार बनकर की लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 14 Nov 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs by posing as fake relative

विज्ञापन
कैथल। फर्जी रिश्तेदार बनकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से दो लाख तीन हजार 499 रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

चीका निवासी मिलखी राम ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसकी चीका में आरा (टिंबर) की दुकान है। उसके पास 18 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति की मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को उसका रिश्तेदार अमरनाथ बताया और कहा कि वह उसके भाई का साला बोल रहा है। उसे परिवार के सदस्य का दिल का ऑपरेशन करवाना है और कुछ रुपयों की जरूरत है। आरोपी ने उसे विश्वास में ले लिया। उसने मजबूरी समझकर आरोपी की ओर से दिए गए खाते में अलग-अलग समय में दो लाख तीन हजार 499 रुपये भेज दिए। उसके बाद भी दोबारा जब आरोपी ने और पैसे मांगे तो उसे शक हुआ। उसने रिश्तेदार अमरनाथ से बात की तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी रिश्तेदार बनकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी शुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed