{"_id":"6ac6905eadf3ed9c920244ba","slug":"fraud-worth-1-crore-22-lakh-50-thousand-under-the-pretext-of-selling-a-plot-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156210-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्लाट बेचने के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्लाट बेचने के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कैथल। प्लाट बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में इकोनॉमिक सेल कैथल की ओर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सेक्टर 19 कैथल निवासी लक्ष्य के रूप में हुई है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि अभिषेक गुप्ता निवासी सेक्टर 20 हुडा, कैथल की शिकायत के अनुसार, आरोपीगण स्नेहलता, सुनील कुमार व ऋषभ निवासी सेक्टर 19 कैथल ने डीलरों के माध्यम से उससे व उसकी पत्नी से संपर्क कर हुडा सेक्टर 21 कैथल स्थित प्लाट नंबर 690-पी को बेचने की बात कही। प्लाट का सौदा 3 करोड़ 50 लाख रुपये में तय हुआ और इस संबंध में लिखित इकरारनामा किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने विभिन्न तिथियों में उससे कुल 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त कर लिए। विश्वास कायम करने के लिए हुडा विभाग से शिकायतकर्ता की पत्नी निशि गोयल के नाम प्लाट ट्रांसफर करने की अनुमति भी जारी करवाई गई। बाद में समय पर रजिस्ट्री न करवाने पर शिकायतकर्ता को आरोपियों की नीयत पर शक हुआ। हुडा विभाग से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपियों ने निशि गोयल के नाम जारी ट्रांसफर अनुमति रद्द करवा दी और उसके नाम से फर्जी बयान हल्फिया हुडा विभाग में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ऐसा कोई बयान हल्फिया हस्ताक्षरित नहीं किया था। आरोपियों से पैसे वापस मांगने व प्लाट के संबंध में बातचीत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इस बारे में थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच इकोनॉमिक सेल की टीम ने आरोपी सेक्टर 19 कैथल निवासी लक्ष्य को गिरफ्तार करलिया। जांच में सामने आया कि आरोपी लक्ष्य भी ठगी की वारदात में शामिल है।