फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of thousands of rupees by posting photo on WhatsApp

Kaithal News: व्हाट्सएप पर फोटो लगा हजारों रुपये की ठगी

Wed, 03 Jul 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of thousands of rupees by posting photo on WhatsApp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। रोहेड़ा गांव के नंबरदार का फोन हैक करके ऑनलाइन हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। राजौंद के दो वकीलों के भी साइबर ठगों ने 53 हजार रुपये हड़प लिए शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहेड़ा के नंबरदार सुल्तान सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे के आसपास उसका फोन हैक कर लिया गया और व्हाट्सएप पर उसकी फोटो लगाकर उसके दोस्तों रिश्तेदारों से उसके मामा के बीमार होने की बात कह कर पैसे डालने के लिए कहा। इसमें राजौंद के उसके दो जानकर वकील भी ठग के झांसे में आ गए और उन्होंने 53 हजार रुपये दे दिए। उसने बताया कि उसे इस संबंध में तब पता चला जब उसके पास बैठे उसके दोस्त के पास भी ऐसा ही मैसेज आया।
विज्ञापन


ठगी की जानकारी मिलने के बाद उसने अपने सभी जान पहचान वाले व रिश्तेदारों दोस्तों को मैसेज करके पैसे न डालने को कहा। उसने बताया कि आज भी कई लोगों को पैसे डालने के मैसेज साइबर ठग ने किए। सुल्तान सिंह ने बताया कि उसने साइबर थाने में इस संबंध में शिकायत की है। इस बारे में एडवोकेट यशवीर सिंह व रामफल कुंडू ने बताया कि उनके पास सोमवार को सात बजे के आसपास मैसेज आया था। सुल्तान सिंह नंबरदार रोहेड़ा की व्हाट्सएप डीपी पर फोटो लगी हुई थी। इस वजह से शक नहीं हुआ और उन्होंने 35000 रुपये डाल दिए। बात में नंबरदार से बातचीत की तो फोन हैक करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट यशवीर सिंह ने बताया कि वह भी डीपी पर फोटो की वजह से समझ नहीं पाया और 18000 रुपये खाते में डाल दिए। पीडि़त नंबरदार ने कहा कि ठगी के बारे में 1093 नंबर पर भी साइबर में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed