फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 4 lakh, case filed against manager

Kaithal News: चार लाख की धोखाधड़ी, प्रबंधक पर केस

Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 4 lakh, case filed against manager
कैथल। चेक से चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आरकेएसडी शाखा के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। खुराना रोड कैथल निवासी राजकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 30 अप्रैल 2025 को चार लाख रुपये का एक चेक, जो उसे खुराना रोड कैथल के दीपक ने दिया था, उसको भरकर क्राॅस कर बैंक के चेक बॉक्स में डाल दिया था। आरोप है कि जब उसे खाते में काफी समय बाद रुपये नहीं आए तो उसने बैंक प्रबंधक से बातचीत की तो पता चला कि आरोपी बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर चेक को ड्रॉ बाॅक्स से निकालकर कॉर्नर से ब्लेड से क्रॉस हटाकर उसे एक मई 2025 को एचडीएफसी बैंक से किसी अन्य राजकरण को पे करवा दिया और उसके साथ चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की। थाना शहर प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed