फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 17 lakh in purchase and sale of land

Kaithal News: जमीन की खरीद-फरोख्त में 17 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 03 Sep 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17 lakh in purchase and sale of land
कैथल। जमीन की खरीद-फरोख्त में आरोपी दंपती ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव टयोंठा निवासी विश्वपाल राणा ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसके पिता गुलाब सिंह ने अपने जीवनकाल में 24 कनाल कृषि भूमि गांव की ही रीना रानी को 54 लाख रुपये में बेची थी। उसके पिता गुलाब सिंह ने चार लाख रुपये अग्रिम ले लिए। बकाया 50 लाख रुपये और लेने थे। इस बीच उसके पिता का 19 मई 2023 को देहांत हो गया।
विज्ञापन


उनकी मृत्यु के पश्चात जब शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन व बैंक संबंधित कागजात संभाले तो पाया कि आरोपी महिला व उसके पति राजिंद्र ने 50 लाख रुपये की राशि अलग-अलग चेक के माध्यम से देने की बात कही थी। उनमें से केवल तीन चेक के माध्यम से ही उसके पिता के खाते में 33 लाख रुपये राशि प्राप्त हुई है। बकाया 17 लाख रुपये आज भी आरोपियों पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने जमीन लेने के बावजूद उसके पिता को पूरी राशि अदा न करके उनके साथ विश्वासघात व 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। अब वे आरोपियों ने अपने रुपये मांग रहे हैं तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed