{"_id":"67ba20d6181ca7ea690b1d04","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-providing-loan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587831-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऋण दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऋण दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी
Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत निवासी एक व्यक्ति को ऋण दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में साइबर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
साइबर थाना में दी गई शिकायत में कलायत निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को उसके पास विदेशी नंबर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह कोटक महिंद्रा बैंक से बात कर रहे हैं। यदि आपको लोन की जरूरत है तो हम आपका लोन पास करवा देंगे। इसके लिए आपको फाइल चार्ज 1050 रुपये देने होंगे।
उसने आरोपी की ओर से दिए गए खाते में लोन के लिए रुपये भेज दिए। फिर एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसने कहा कि वह भी उपरोक्त लोन विभाग से बोल रहा है। लोन फाइल के लिए 2999 रुपये खाते में भेजने को कहा। उसके बाद आरोपी ने हेल्थ बीमा के लिए 7500 रुपये
विज्ञापन
व एक हजार रुपये फाइल चार्ज के भेजने को कहा। उसने यह राशि भी आरोपी के दिए गए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।
आरोपी ने लोन अप्रूव करवाने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे एक लाख 45 हजार 817 रुपये राशि अपने खातों में डलवा ली। जब आरोपी और रुपये भेजने के लिए कहने लगा तो उसे शक हुआ। उसने बैंक में पता किया तो जानकारी मिली की उसके साथ ठगी हुई है। कैथल के साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।