फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of nine lakh 20 thousand on the pretext of buying a truck

Kaithal News: ट्रक खरीदने के बहाने नौ लाख 20 हजार की ठगी

Mon, 10 Apr 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 10 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of nine lakh 20 thousand on the pretext of buying a truck
कैथल। एक व्यक्ति के साथ यूपी के अलीगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ट्रक खरीदने के नाम पर नौ लाख बीस हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलबेहड़ा निवासी फकीर चंद ने बताया कि अलीगढ़ के दोदपुर निवासी शाहिद खान ने उसे ऑनलाइन गाड़ियां दिखाईं। वह गाड़ी खरीदने के लिए अलीगढ़ चला गया। जहां उसने एक ट्रक पसंद कर लिया। उसने 17 सितंबर 2021 को यह ट्रक नौ लाख 20 हजार रुपये में खरीद कर रकम उसके खाते में डाल दी। राशि मिलने के बाद यह व्यक्ति उससे लेनदेन की लिखित व गाड़ी की सुपुर्दगी की लिखित के लिए कोर्ट में नोटरी के पास ले गया और कहा कि कोर्ट से फ्री होने के बाद गाड़ी ले जाना।
विज्ञापन

नोटरी की कार्रवाई पूरी होने के बाद जब उसने गाड़ी के लिए कहा तो इस व्यक्ति ने कहा कि वह गाड़ी बैंक से छुड़वाई है, उसकी कुछ औपचारिकताएं अभी रह गई हैं। गाड़ी अगले दिन ले लेना। अगले दिन जब उसने गाड़ी के बारे पूछा तो कहने लगा अभी दो दिन लगेंगें, आप घर चले जाओ। दो दिन बार आकर गाड़ी ले जाना। घर आकर जब उसने फोन किया तो वो ऐसे ही एक दो दिन बोलता रहा और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसके बाद कई बार वह उसके दिखाए हुए कार्यालय में गया, पंरतु उक्त व्यक्ति का आफिस बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार फोन करने के बाद जब उसने फोन उठाया तो उसने उसको कहा कि वह पंचायत लेकर आपके पास पैसे लेने आ रहा है। उसने उसे धमकी दी कि यदि वह आया तो उसे गोली मार देगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed