फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 24 lakhs in the name of getting visa

Kaithal News: वीजा लगवाने के नाम पर 24 लाख की ठगी

Mon, 29 May 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 24 lakhs in the name of getting visa
कैथल। गांव साकरा निवासी एक व्यक्ति के परिवार का वीजा लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने 24 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव साकरा निवासी ईश्म सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि कि गांव कुटेल जिला करनाल निवासी जितेंद्र कल्याण लोगों को विदेश भेजने के लिए एजेंट के तौर पर कार्य करता है। अपने परिवार का किसी विदेश वीजा लगवाने के लिए उसने आरोपी को 24 लाख रुपये नवंबर 2022 में दिए थे। एजेंट ने काफी समय निकलने पर भी उनकी वीजा फाइल तक तैयार नहीं करवाई और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन




उन्होंने आरोपी से बार-बार रुपये वापस देने की मांग की। पहले तो वह उन्हें टरकाता रहा। अब रुपये देने से मना कर रहा है। आरोपी स्वयं को एक विधायक का भाई बताकर धमकी देता है कि यदि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो उनके ही रुपये पुलिस को देकर जमानत पर बाहर आ जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने ये रुपये अपनी जमीन गिरवी रखकर लिए थे। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed