{"_id":"5e2f28a68ebc3e4b303c8e98","slug":"fraud-kaithal-news-knl200738161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने की ईंट देकर 25 लाख रुपये नकदी ठगने वाला शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोने की ईंट देकर 25 लाख रुपये नकदी ठगने वाला शातिर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सोने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में उत्तराखंड से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। जिसके तार नेपाल से जुड़े बताए गये है। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का सोमवार को न्यायालय से 30 जनवरी तक 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने बताया कि गांव संडील निवासी बलविंद्र सिंह खेती-बाड़ी के साथ साथ प्राइवेट गाड़ी चलाने का धंधा करता है। जब वह गांव के ताराचंद के साथ नेपाल घूमने गया था, जहां उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी टंणकपुर जिला चंपावत उत्तराखंड के साथ हो गई थी। जिसने बताया कि वह नेपाल से सोना लाकर उत्तराखंड में बेचने का काम करता है। उसने उनको विश्वास में लेकर बताया कि वह एक किलो वजनी सोने की ईंट 25 लाख रुपये में घर पर पहुंचा सकता है। क्योंकि उसके परिवार में बच्चों की शादियों के दृष्टिगत उसे सोने की जरूरत थी, उसके बुलाने पर वह दिनांक 21 जनवरी को नैनीताल गए, जहां पर उनकी अशोक के साथ सोने के बारे में बातचीत तय हो गई थी। दिनांक 26 जनवरी को वह उनसे किठाना आकर मिला, जिसने बताया कि उसका आदमी सोना लेकर आ रहा है, पैसे लेकर आ आओ, ढांड में लेनदेन कर लेंगे। ढांड पहुंचकर उन्होंने अशोक को 25 लाख रुपये दे दिए, जिसने करीब 15/20 मिनट बाद वापस आकर उनको एक सोने की ईंट व एक सोने चेन दे दी। सतर्क बलविंद्र द्वारा शक होने उपरांत सोने की जांच करवाई गई, तो 658 ग्राम वजनी सोने ईंट व 60 ग्राम वजनी सोना चेन नकली पाई गई। थाना ढांड में मामला दर्ज करके एसएचओ एसआई शिवकुमार ने बलविंद्र द्वारा काबू किए गए आरोपी अशोक को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उस पर नेपाल में सोने की तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उसका काफी पैसा खर्च हो चुका है, जिस कारण उसकी भरपाई के लिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके द्वारा नकदी हड़प ली, जिसे वह अपने साथी को काबू करवा कर बरामद करवा सकता है। हड़पी गई नकदी की बरामदगी सहित व्यापक जांच के लिए आरोपी का 27 जनवरी को न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।