फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud in the name of sending to Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी

Thu, 28 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of sending to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चीका के बलबेहड़ा गांव में एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 19 लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर चीका थाना में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चीका थाना में दी गई शिकायत में बलबेहड़ा गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह 12वीं पास है। उसकी बहन अधोया गांव में विवाहित है। इस कारण आरोपी रोहित का वहां आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात उसके साथ हुई। फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में रोहित उसके पास बलबेहडा आया और कहने लगा कि ऑस्ट्रेलिया में पैसे कमाने का सही समय है। उसे विश्वास दिलवाया कि बाहर भेजने वाले काफी लोगों के साथ उसके संबंध हैं।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि इसके बाद रोहित ने उसकी मुलाकात आरोपी विशाल से करवाई। विशाल ने उसे बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के लिए कुल 19 लाख रुपये देने होंगे। उसने रोहित के कहने पर आरोपितों को कुछ राशि गूगल-पे के माध्यम से कर दी।इस तरह से कुल 16 लाख 45 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए और उसका तीन लाख रुपये का खर्च अलग से हुआ। यह राशि लेने के बाद आरोपियों ने उसे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया भिजवाने की बात कही। रुपया हड़पने के बावजूद आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका थाना के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुनील की शिकायत पर पिहोवा के अधोया गांव निवासी रोहित, पटियाला निवासी विशाल, पंजाब के जिला गुरदासपुरा के मिर्जाजन गांव निवासी रवनीत कौर व राहुल के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed