फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud Doctor, Arrested, Fifth Attempt, Kaithal

5वीं बार के छापे में पकड़ में आया चिकित्सक

Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud Doctor, Arrested, Fifth Attempt, Kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचवीं बार के प्रयास में छापा मारकर सिरटा रोड पर चलाए जा रहे एक क्लिनिक से गर्भपात में प्रयोग होने वाले उपकरण सहित अनाधिकृत तरीके से बेची जा रही 16 दवाएं बरामद की हैं। क्लिनिक चला रहे बारहवीं पास व्यक्ति को विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. वंदना भाटिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरटा रोड स्थित सूरज क्लीनिक पर छापामारी की। टीम द्वारा फर्जी ग्राहक के माध्यम से क्लिनिक संचालक सूरजवंशी को एमटीपी किट के लिए दिए गए 800 रुपये बरामद किए। टीम ने मौके से 16 तरह की दवाइयाें और उपकरणों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, डा. नीरज मंगला, ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया, डीपीएम नरेंद्र, बीईई राजेश कुमार शामिल थे। सीएमओ डा. वंदना भाटिया ने बताया कि विभाग को संबंधित क्लिनिक संचालक के एमटीपी किट रखने संबंधित मिली सूचना के अनुसार टीम का गठन किया गया था। क्लिनिक संचालक के खिलाफ एमटीपी एक्ट की धाराओं 3, 4, 5, आईएमसी एक्ट की धाराओं 15 (2), 15 (3) तथा भारतीय दंड संहिता की धाराओं 336, 417 तथा 420 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।  
विज्ञापन


पांचवें प्रयास में मिली सफलता
सीएमओ ने बताया कि सिरटा रोड पर सूरज क्लिनिक में गर्भपात की दवाइयां मिलने की शिकायतें काफी लंबे समय से मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इससे पहले चार बार रेड मार चुकी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से भी इसकी शिकायत उनके पास आई थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विभाग द्वारा जिले में 17 रेड की जा चुकी हैं। जिनमें पुलिस में भी केस दर्ज करवाए गए हैं। जिले में कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में किसी भी प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा डीसी के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed