{"_id":"71c3576fc956da7350412567fce96dfb","slug":"fraud-accused-arrested-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से एटीएम से पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से एटीएम से पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। एटीएम से हजारों रुपये नकदी निकाल कर हड़पने के मामले को सुलझाते हुए चौकी पूंडरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि भाणा वासी कर्मबीर का पाई के ग्रामीण बैंक में खाता है। 24 मई को करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह पंजाब नैशनल बैंक पूंडरी के एटीएम से 3000 रुपये निकालने लगा, तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद जब उसने पाई बैंक से पता किया तो मालूम हुआ कि खाते से तीन हजार रुपये निकाले गए हैं। उसने पूंडरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो कक्ष में दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से एक मशीन पर हाथ रख कर, जबकि दूसरा गेट के पास खड़ा था।
मामले में पुलिस ने जीता कलां जिला अमृतसर पंजाब वासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कुबूला कि उसका साथी देवराज निवासी जट्टपुरा जिला करनाल किसी तरीके से अपना कार्ड मशीन में डालकर एटीएम को हैंग और बंद कर मशीन के पास खड़ा हो जाता। उपभोक्ता की नकदी नहीं निकलने पर वह मुझे कार्ड देकर कस्टमर वाली राशी भरने को कहता तो नकदी मिल जाती थी।