{"_id":"d03603e57d3087f2148fab030d393d93","slug":"four-youth-try-to-snatch-cash-beaten-up-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से लूट का प्रयास, हाथ में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम से लूट का प्रयास, हाथ में फ्रैक्चर
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। सिल्ला खेड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक मुनीम को चार युवक ने लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने मुनीम से मारपीट की। हालांकि आरोपी नकदी छीनने में कामयाब नहीं हो सके। मुनीम के हाथ में फ्रैक्चर है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था।
गांव बात्ता निवासी तरसेम अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम है। तरसेम ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह गांव से अनाज मंडी आ रहा था। इसी बीच सिल्ला खेड़ा के पास एक युवक ने हाथ देकर रुकवाया। दो अन्य युवक भी वहां धमक पड़े। वहां से तो वह निकल गया, लेकिन हरिनगर के पास में दोनों युवकों को अन्य चार को बुलाया और रास्ता रोक लिया।
युवकों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा नकदी लूटने का प्रयास किया। लेकिन उसने जोरदार विरोध किया। युवकों ने मारपीट की तथा हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसने पुलिस को फर्जी कॉल करने का नाटक किया तो युवक भाग गए। उसके पास नई मोटरसाइकिल व 15 हजार रुपये थे। तरसेम ने अपने आढ़ती को इस बारे में बताया। वह उसे अस्पताल लेकर आए। पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
अनाज मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव बत्ता निवासी तरसेम सिंह की शिकायत आई है। युवकों ने हाथापाई की है। उनकी मोटर साइकिल के नंबर की पहचान कर ली गई है। हरिनगर के एक व्यक्ति की यह मोटर साइकिल है। उसे तलब कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पूरा वाकया साफ हो जाएगा।